यूपीः BKU नेता की गला रेतकर निर्मम हत्या, तनाव के बाद गांव में पुलिस फोर्स तैनात
punjabkesari.in Sunday, Jul 25, 2021 - 09:17 PM (IST)

संतकबीरनगरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में अपराध व अपराधियों को लेकर सख्त हैं। मगर तमाम सख्तियों के बावजूद हौसला बुलंद बदमाश जघन्य से जघन्य कांड को पुलिस व कानून व्यवस्था के नाक के नीचे से अंजाम दे दे रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के संतकबीरनगर जिले का है। जहां भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण पांडे की बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मण पांडे कुछ सामान खरीदने के लिए बखिरा गए थे। वहीं घर लौटते वक्त मामूली विवाद के चलते खार खाए घात लगा कर बैठे कुछ बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें मौत के घाट उतार दिया। वहीं कांड के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गया है। लिहाजा प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। हत्या के बाद मौके से आरोपी फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तत्काल छानबीन में जुट गई और शव को कब्जे में लिया है।
इस बाबत एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद बखिरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।