UP By-Election: थम गया चुनाव प्रचार...अब कल होगा मतदान, आज रवाना होंगी पार्टियां

punjabkesari.in Sunday, Dec 04, 2022 - 10:42 AM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार थम गया है। करीब एक महीने तक यह प्रचार प्रक्रिया चली। एक माह तक सभी पार्टियों के नेताओं ने इस चुनाव को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। सपा और भाजपा के नेताओं ने अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में जाकर जनता को संबंधित किया और उनसे वोट मांगे। अब प्रचार थमने के बाद सभी नेता डोर-टू-डोर जाकर लोगों से वोट मांग रहे है। अब कल यानी 5 दिसंबर को उपचुनाव पर मतदान होना है। इसके लिए पोलिंग पार्टियां रविवार को रवाना होंगी।    

बता दें कि सोमवार यानी 5 दिसंबर को होने वाले मतदान की पूरी तैयारियां कर ली गई है। पोलिंग पार्टियां भी आज रविवार को मतदान के लिए रवाना हो जाएगी। हर बूथ पर टीमें गठित कर दी गई हैं। जिला प्रशासन भी राजनीतिक दलों और नेताओं की गतिविधि पर नज़र बनाए हुए है। दरअसल, शनिवार को सदर तहसील के वेयर हाउस से ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में कृषि मंडी ले जाने का काम शुरू हुआ। बंद कंटेनर वाहनों में रखी ईवीएम को संगीनों के साये में ले जाया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी वाहन के साथ गए। मंडी में विधानसभा वार बनाए गए स्ट्रांग रूम में इनको रखा गया। रैंडमाइजेशन के बाद ईवीएम को सदर तहसील के वेयर हाउस में बीते दिनों विधानसभा रखने का काम हुआ था, इसके बाद मशीनों में क्रमवार प्रत्याशियों के नाम और चिन्ह भी लगाए गए थे। यह सब कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में कराया गया था। वही, सर्विलांस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है ताकि मतदान के समय किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो।

CCTV की निगरानी में रखे गए कंटेनर
ईवीएम को मंडी ले जाने के लिए प्रशासन ने बंद कंटेनर मंगाए थे। जीपीएस से लैस इन वाहनों में कड़ी निगरानी के बीच ईवीएम को रखा गया। ईवीएम ले जाने वाहन के आगे संबंधित एसडीएम-सहायक निर्वाचन अधिकारी अपनी गाड़ी लेकर गए। पुलिस के जवान भी इस वाहन की सुरक्षा को लगाए गए थे। मंडी में इसके लिए चार स्थानों पर अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं, जहां सीसीटीवी के निगरानी में इनको रखा गया। ईवीएम ले जाने वाले वाहनों के साथ राजनीतिक दल के कार्यकर्ता भी अपने वाहनों के साथ दौड़ भरते नजर आए। ईवीएम ले जाने के दौरान एसडीएम सदर नवेदिता शर्मा, एसडीएम भोगांव अंजली सिंह, अन्य सहायक निर्वाचन अधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने इस कार्य पर नजर रखी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static