UP: फतेहपुर में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी 13 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया...समझौते का बनाया दबाव

punjabkesari.in Saturday, Oct 29, 2022 - 11:31 PM (IST)

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 13 साल के लड़के को शनिवार को हिरासत में ले लिया।

13 वर्षीय आरोपी लड़का हिरासत में
पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव में साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की जानकारी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में मामला दर्ज करने और पीड़ित को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया। पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को हुई। सिंह ने बताया कि 13 वर्षीय आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया गया है।

बच्ची की चीख पुकार आने पर भाभी छत पर पहुंची
गौरतलब है कि मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले किसान ने बताया कि उसकी साढ़े चार की पुत्री बड़े भाई के घर में 27 अक्तूबर की दोपहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी का 14 वर्षीय पुत्र भी भाई के घर पहुंच गया। खेलकूद के बहाने से बच्ची को छत पर ले गया था। अचानक बच्ची की चीख पुकार आने पर भाभी छत पर पहुंची। भाभी ने किशोर को बच्ची के साथ दुष्कर्म करते पकड़ लिया। किशोर को फटकारने लगी। तभी बच्ची को छोड़कर किशोर भाग निकला।

किसान ने बताया कि उसने घटना की फौरन थाने में शिकायत की। जिसके बाद उन पर समझौते का दबाव बनाया जाने लगा। पिता का सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर अपना वीडियो वायरल किया है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पहले तहरीर नहीं आई थी। तहरीर शनिवार को मिली है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static