UP पंचायत चुनाव: नंबर देखकर पति से कर्मचारियों ने डलवा दिया पत्नी का वोट, इसके बाद...

punjabkesari.in Thursday, Apr 15, 2021 - 05:40 PM (IST)

बरेलीः खतरनाक कोरोना वायरस के संक्रमण के बावजूद लोकतंत्र के लिए उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में मतदाताओं के द्वारा जमकर वोट किया जा रहा है। इसी बीच अजीबो-गरीब मामला सामने आया उत्तर प्रदेश के बरेली से जहां पति ने जाकर पत्नी का वोट डाल दिया। फिर क्या था बूथ पर ही दोनों में बवाल हो गया।

बता दें कि मामला जिले के क्यारा ब्लॉक के अंगूरी प्राथमिक विद्यालय का है। जहां मतदान करने में हुई गलती को लेकर दंपत्ति के बीच मतदान स्थल पर ही झगड़ा होने लगा। महिला का आरोप था कि उसका पति उसके नाम की पर्ची लेकर वोट डालकर लौट आया। जब महिला वोट डालने पहुंची वहां मतदान केंद्र पर कर्मचारियों ने वोट डलवाने से मना कर दिया। पर्ची देने वाले एजेंट और मतदान केंद्र पर मौजूद वोट डलवाने वाले कर्मचारियों की गलती थी। दंपति का झगड़ा होते देखकर कुछ लोग पहुंचे। दोनों को समझाकर घर भेजा।

अंगूरी गांव के रहने वाले विजय का कहना था, एजेंट के काउंटर तीन पर्चियां लेक आए थे। जिसमें भाई, पत्नी सलोनी और उसके नाम की पर्ची थी। सलोनी और विजय की मतदाता पर्ची आपस में बदल गई। वहां सलोनी का वोट पहले ही विजय डाल चुका था। इसके बाद सलोनी जैसे ही मतदान केंद्र से बाहर आई। सामने ही उसका पति विजय खड़ा दिख गया।

इसके बाद घूंघट में सलोनी ने विजय से तपाक से कहा, अगर मेरा वोट किसी ओर को डालना था, तो उसे क्यों लेकर आए। घर का काम छोड़कर आए हैं। विजय ने कहा, तुम्हारा वोट किसने डाल दिया। सलोनी की पर्ची देखी तो वह विजय की पर्ची थी। फ़िर तो इसी बात पर दंपति के बीच झगड़ा होने लगा। भीड़ लग गई। वहां मौजूदलोगों ने दोनों को समझाकर किसी तरह से मामला शांत कराया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static