UP Weather Update: कल शुष्क रहेगा मौसम, शाम को कोहरा की संभावना

punjabkesari.in Monday, Feb 08, 2021 - 05:26 PM (IST)

लखनऊ: सोमवार को उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राज्य की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि प्रयागराज का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फुर्सतगंज (अमेठी जिले में) राज्य का सबसे ठंडा स्थान था, जहाँ पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। 9 फरवरी को सुबह के समय मौसम शुष्क रहने और शाम को कोहरा की संभावना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static