वाजपेयी की अस्थियां लखनऊ में विसर्जित, अंतिम विदाई यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

punjabkesari.in Friday, Aug 24, 2018 - 08:01 AM (IST)

लखनऊ: भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश गुरुवार दोपहर लभगभ 1 बजे लखनऊ पहुंचा। वाजपेयी जी के परिजनों के साथ केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय, केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मनोज सिन्हा अस्थि कलश लेकर लखनऊ पहुंचे। माननीय राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र, केन्द्रीय मंत्री कृष्णा राज, शिव प्रताप शुक्ला, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोबिन्द नारायण शुक्ला सहित कई अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी व प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने एयरपोर्ट पर स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

PunjabKesariएयरपोर्ट पर राज्य सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, श्रीकान्त शर्मा, ब्रजेश पाठक, स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान, धर्मपाल सिंह, रीता बहुगुणा जोशी, रमापति शास्त्री,  बघेल, राजेन्द्र प्रताप सिंह, स्वामी प्रसाद मौर्य, स्वतंत्र देव सिंह, डा. महेन्द्र सिंह, सुरेश राणा, अतुल गर्ग, श्रीमती स्वाति सिंह सहित, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डा. समीर सिंह, संजय राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सह-संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, सुधाकर सिंह कुशवाहा, अभय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष राम निवास यादव, यू.पी.सी.एल.डी.एफ . के सभापति वीरेन्द्र तिवारी सहित कई अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी व गण्यमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बाद में भारत रत्न वाजपेयी की अस्थियों को यहां नदी में विसर्जित कर दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static