कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए उप्र में 97.5 प्रतिशत हुआ मतदान, अमेठी से राहुल गांधी बने मतदाता

punjabkesari.in Monday, Oct 17, 2022 - 01:10 PM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के तहत सोमवार को पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के 97.5 फीसद प्रतिनिधियों ने मतदान किया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिये उत्तर प्रदेश में लखनऊ स्थित पार्टी राज्य मुख्यालय में पूर्वाह्न 10 बजे से मतदान शुरू हुआ था और शाम चार बजे मतदान की समाप्ति तक 97.5 प्रतिशत वोट पड़े। उन्होंने बताया कि पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता वोट डालने के लिये कांग्रेस राज्य मुख्यालय पर पहुंचे, जिन्हें निर्वाचकों में शामिल किया गया था। बड़ी संख्या में महिला प्रतिनिधियों ने भी मतदान किया। सिंह ने बताया कि पार्टी राज्य मुख्यालय पर वोट डालने आये प्रमुख नेताओं में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, पार्टी विधायक आराधना मिश्रा और वीरेन्द्र चौधरी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बृजलाल खाबरी, प्रान्तीय अध्यक्ष नसीमउद्दीन सिद्दीकी और नकुल दुबे, पूर्व पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, निर्मल खत्री, वरिष्ठ नेता पी. एल. पुनिया, आचार्य प्रमोद कृष्णम और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुइस खुर्शीद शामिल थीं। पार्टी के एक अन्य प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद के चुनाव के लिये छह बूथ बनाये गये थे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कुल 1250 प्रतिनिधि हैं और वे ही पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में मतदाता भी हैं।  कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिये उप्र में 97.5 प्रतिशत मतदान हुआ

2000 में हुआ था चुनाव
इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 2000 में कांग्रेस की वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के कद्दावर नेता जितेन्द्र प्रसाद के बीच हुआ था। उस चुनाव में सोनिया गांधी ने 97% वोट पाकर एकतरफा जीत हासिल की थी। इसके बाद कांग्रेस की कमान 17 साल तक लगातार सोनिया गांधी के पास रही। इसके बाद दिसंबर 2017 में राहुल गांधी निर्विरोध पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए लेकिन 2019 में देश भर में हुए लोकसभा चुनाव में हार के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उस वक्त के हालात को देखते हुए पार्टी ने सोनिया गांधी को एक बार फिर से पार्टी का अध्यक्ष बना दिया, लेकिन इस साल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का कार्यकाल पूरा होने के बाद गांधी परिवार के किसी भी सदस्य के चुनाव न लड़ने के वजह से पार्टी के दो कद्दावर नेता चुनाव लड़ रहे है। इन दोनों के चुनाव में पार्टी के पूरे देश के करीब 9800 पदाधिकारी वोट करेंगे।

किसके बीच है मुकाबला
आपको बता दे की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए कर्नाटक के कद्दावर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर के बीच है। जहां खड़गे को 50 साल से भी ज्यादा राजनीतिक अनुभव है। वो मनमोहन सरकार में महत्वपूर्ण कैबिनेट मंत्री रहे। वहीं थरूर को यू एन में लंबा अनुभव रहा है। इसके अलावा थरूर मनमोहन सिंह सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके है और मोदी लहर के बावजूद वो केरल के तिरुवनंतपुरम से 2014, 2019 में लोकसभा का चुनाव जीत चुके है। अपनी अंग्रेजी को लेकर थरुर युवाओं में काफी फेमस है।

PunjabKesari

सोनिया, प्रियंका, मनमोहन दिल्ली तो राहुल यूपी के मतदाता

आज होने वाले चुनाव में जहां कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिल्ली के मतदाता बने है। वहीं राहुल गांधी यूपी से मतदाता बने है। हालांकि राहुल गांधी 40 अन्य भारत यात्रियों के साथ बल्लारी के संगनाकल्लू में भारत जोड़ो यात्रा के कैंप स्थल पर मतदान करेंगे।  देशभर में चुनाव के लिए 40 पोलिंग स्टेशन और 68 बूथ बनाए गए हैं। यहां कांग्रेस पार्टी के देश भर के 9,800 पीसीसी डेलीगेट मतदान करेंगे। यूपी की बात करें तो राजधानी लखनऊ में करीब 1500 पीसीसी डेलीगेट मतदान करेंगे।

19 अक्टूबर को आएगा नतीजे
कांग्रेस चुनाव के लिए हो रहे चुनाव का फैसला 19 अक्टूबर को आएगा। चुनाव पर नजर रखने के लिए केंद्रीय चुनाव अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री ने राजस्थान में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता विपक्ष रामेश्वर लाल डूडी को यूपी में पर्यवेक्षक बनाया है। डूडी रविवार को ही लखनऊ पहुंच गए थे।

दोनों उम्मीदवारों के 12-12 पोलिंग बूथ एजेंट बनाए गए
मल्लिकार्जुन खड़गे: संजीव शर्मा, राहुल राय, अनिल यादव , सैयद नकवी, दिलीप चौधरी, अमित दिवाकर, कुमोद गंगवार, विकास अवस्थी, मुकेश धनगर, कुश विजय, मसूद खान बूथ एजेंट शशि थरूर: वैभव भट्ट, वरुण जॉय त्रिपुरा, उवैस अली खान, विनोद चंद्रा, हिलाल अहमद, तारिक सिद्दकी, दानिश खान, सैयद मोहम्मद फैजान इलाही, विनय कुमार मिश्रा, रोहित सपरा, मुकेश सैनी है।






 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static