जब मुद्दों का सामना नहीं कर पाती तो ED को आगे कर देती है BJP: अखिलेश यादव

punjabkesari.in Tuesday, Jul 26, 2022 - 10:41 PM (IST)

कन्नौज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी को साजिश करने वाली पार्टी करार देते हुए आरोप लगाया कि उसके (भाजपा) के पास करने को कोई विकास कार्य नहीं है और इसी कारण वह सत्ता के लिये साजिश कर समाज में दूरियां बनाये रखना चाहती है।

यादव ने आरोप लगाया, जब भाजपा मुद्दों का सामना नहीं कर पाती है तो ईडी को आगे कर देती है। यही काम पहले कांग्रेस करती थी अब भाजपा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में दम है तो भ्रष्टाचार में लिप्त अपने लोगों की ईडी की जांच कराए। उन्होंने जीएसटी, महंगाई और बैंक डूबने के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। उप्र में तबादला विवाद पर उन्होंने कहा की आजादी के बाद से तबादले-नियुक्तियों में इतना भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ जितना भाजपा सरकार में हुआ। अखिलेश यादव पर शिवपाल यादव की टिप्पणी पर उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा से कोई महंगाई-भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सवाल न कर सके, इसलिये दूसरों को आगे कर रही। विपक्ष एकजुट ना रहे इसलिये किसी को आगे बढ़ा देती है। यह एक तरह ‘फूट डालो, राज करो की नीति है।''

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि गंगा की सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च हुए लेकिन गंगा साफ नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ गए, दूध, दही और सूजी पर जीएसटी (माल एवं सेवा कर) लगा दिया गया। पार्टी कार्यालय में संगठन की बैठक में यादव ने सदस्यता अभियान पर जोर देने को कहा। उन्होंने कहा कि जल्द ही गांव-गांव जाकर सपा के सदस्यों से मुलाकात करूंगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static