जब अलीगढ़ पहुंचा कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर और 'जय श्रीराम' और 'बाबूजी अमर रहे' के नारों से गूंज उठ

punjabkesari.in Sunday, Aug 22, 2021 - 07:16 PM (IST)

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रहे कल्याण सिंह का शनिवार को एसजीपीजीआई में ईलाज के दौरान निधन हो गया। राम मंदिर निर्माण के नायकों में से एक सिंह के निधन की खबर से राजनीतिक जगत के साथ ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार को और अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ नरौरा परमाणु केंद्र के पास स्थित गंगाघाट पर किया जाएगा। इसी क्रम में उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ ले जाया गया। जहां अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। उनका पार्थिव शरीर जब स्टेडियम पहुंचा तो जय श्री राम और बाबूजी अमर रहें नारों से स्टेडियम गुंज गया।

बता दें कि सोमवार सुबह शव यात्रा अतरौली रवाना होगा। जहां उनके गांव मढ़ौली में अंतिम दर्शन के लिए यात्रा को रोका जाएगा। इसके बाद यहां से शव यात्रा नरौरा गंगाघाट रवाना होगी जहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Related News

static