हे भगवान! पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा तो बदले में पति ने सरकारी नौकरी से करा दिया स्सपेंड

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 01:40 PM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने ही अपनी टीचर पत्नी की शिकायत कर उसे निलंबित करा दिया। दरअसल पत्नी ने पति पर उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी का बदला लेने के लिए पति ने ऐसा किया। अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
PunjabKesari
दरअसल, पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी के चलते प्रधानाध्यापिका पत्नी ने अपने पति पर उत्पीड़न का मामला दर्ज करा  दिया। जिसके बाद उसे मामले की पैरवी करने के लिए कोर्ट जाना पड़ता था। इसी के चलते वह अक्सर ही स्कूल में ताला लगाकर कोर्ट चली जाती थी। वहीं, जब इस बात की जानकारी महिला के पति को हुई तो उसने RTI के माध्यम से BSA से पत्नी की उपस्थिति को लेकर जानकारी मांगी। वहीं,  जब BSA  ने मामले की जांच की तो महिला पर लगाए गए आरोप सच साबित हुए। जिसके बाद आरटीआई की रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया। मामला जिले के बिधनू ब्लॉक के एक गांव का बताया जा रहा है।
PunjabKesari
मामले में जानकारी देते हुए BSA सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले भी अभिभावकों ने शिक्षिका के खिलाफ स्कूल बंद रखने की शिकायत की थी। जिसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका के खिलाफ वेतन काटने की कार्रवाई की थी। इसके कुछ दिनों बाद ही शिक्षिका का पति से विवाद हो गया। पति ने बताया कि पत्नी उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसको लेकर वह अक्सर ही एटा चली जाती है। जिस पर BSA ने आरटीआई व विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें.....
CAA को लेकर ये बोलीं डिंपल यादव, कहा- अमित शाह ज्ञान दे चुके हैं...मूलभूत मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने EVM से चुनाव कराए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अन्य देशों की तुलना करते हुए भारत में बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की मांग की है। डिंपल यादव ने कहा कि जब बाकी देशों में बैलेट पेपर से चुनाव हो सकते हैं, तो भारत में क्यों नहीं? डिंपल यादव ने कहा कि बैलेट पेपर पर लोगों का भरोसा होता है। वोटर जब वोट देकर आते हैं तो उसमें कोई चीटिंग नहीं होती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static