पत्नी ने देखी बेवफा पति की ‘डर्टी पिक्चर’, झूठ बोलकर गर्लफ्रेंड संग बनाया ट्रिप; रंगरलियां मनाते रंगेहाथ पकड़ा गया
punjabkesari.in Monday, Jan 05, 2026 - 11:20 AM (IST)
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी शिक्षिका ने अपने पति पर जान से मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना 29 दिसंबर की बताई जा रही है। पीड़िता प्रीति, जो गाजियाबाद की रहने वाली हैं और सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं, ने बताया कि उनके पति अभिषेक कौशिक ने ऑफिस के काम का बहाना बनाकर घर से बाहर जाने की बात कही थी।
चार दिन की तलाश के बाद सामने आई सच्चाई
पीड़िता ने बताया कि उसे अपने पति की गतिविधियों पर शक था। जिसके बाद वो अपने परिवार के साथ करीब 300 किलोमीटर दूर नैनीताल पहुंचीं।पीड़िता के अनुसार, नैनीताल में उन्होंने चार दिनों तक अलग-अलग होटलों में पति की तलाश की। चार दिन बाद उन्होंने अपने पति को एक महिला सहकर्मी के साथ कार में घूमते हुए देखा।
पति ने की मारने की कोशिशः पीड़िता
जब प्रीति ने कार के सामने आकर पति को रोकने की कोशिश की, तो अभिषेक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी। प्रीति कार के बोनट पर गिर गईं, लेकिन इसके बावजूद पति ने गाड़ी नहीं रोकी और उन्हें कुछ दूरी तक घसीटता ले गया। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और कार का पीछा किया। लोगों ने शीशा तोड़कर किसी तरह प्रीति को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर समय पर लोग मदद नहीं करते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
दोनों का एक 6 साल का बेटा
पीड़िता ने बताया कि उनकी शादी को 11 साल हो चुके हैं और उनका एक 6 साल का बेटा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पति लंबे समय से उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। पति के खिलाफ पहले से दहेज उत्पीड़न का मामला भी दर्ज है। इस मामले में अब पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

