7 साल बाद जिंदा मिली ''मृत'' महिला, हत्या के आरोप में पति काट रहा है सजा

punjabkesari.in Monday, Dec 12, 2022 - 01:40 PM (IST)

मथुरा: राजस्थान में एक 'मृत' महिला अपने दूसरे पति के साथ जीवित पाई गई है, जबकि उसकी 'हत्या' का आरोपी पहला पति जेल में है। महिला आरती देवी के पति सोनू सैनी जो अब 32 वर्ष के हैं, ने 18 महीने जेल में बिताए हैं, जबकि उसके 30 वर्षीय दोस्त गोपाल सैनी को 9 महीने की कैद हुई थी। दोनों जमानत पर बाहर हैं।

मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों को मिला था 15,000 का इनाम
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरती 2015 में वृंदावन में अपने किराए के घर से कथित तौर पर गायब हो गई थी। जिसके बाद एक महिला का अज्ञात शव मिला। आरती के पिता ने उसी शव को अपनी लापता बेटी के होने का दावा किया और फिर संदिग्धों को जेल में डाल दिया। आरती का पति और उसका दोस्त एक स्थानीय भोजनालय में काम करते थे। महिला के पिता द्वारा वृंदावन पुलिस स्टेशन में शिकायत के बाद 2016 में उन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। वहीं मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों को 2 लोगों को पकड़ने के लिए 15,000 रुपए का इनाम भी दिया गया था।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया
मथुरा स्वाट टीम और साइबर सेल के प्रभारी अधिकारी अजय कौशल ने कहा कि सोनू सैनी आरती देवी से तब मिला था जब वह राजस्थान के करौली और दौसा जिले की सीमा पर स्थित मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में अपने पिता सूरज प्रकाश गुप्ता के साथ गई थीं। उन्होंने अपने पिता को बताए बिना 2015 में कोर्ट मैरिज की, जिन्होंने शिकायत दर्ज कराई। हत्या का आरोप मार्च 2016 में प्राथमिकी में जोड़ा गया, तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ और सोनू और गोपाल को गिरफ्तार किया गया। बाद में उन्हें इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी। अब 6 साल बाद, सोनू और गोपाल "मृत महिला" का पता लगाने में कामयाब रहे और उन्होंने मथुरा पुलिस को सूचित किया। रविवार को महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दावा किया कि महिला के पास से 2 आधार कार्ड मिले हैं, जिनमें दो अलग-अलग जन्म तिथियां हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static