UP: विवाहित महिला ने वायु सेना के जवान पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

punjabkesari.in Tuesday, May 29, 2018 - 01:57 PM (IST)

चित्रकूटः उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की एक विवाहित महिला ने चंडीगढ़ में तैनात वायु सेना के एक जवान पर उसे बंधक बनाकर कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि मानिकपुर थाना क्षेत्र की एक विवाहित महिला ने वायु सेना में सैनिक के पद पर तैनात विद्यासागर पर शादी का झांसा देकर 6 महीने तक चंडीगढ़ में बंधक बनाकर कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की बहन कॉलेज के समय से पीड़िता की सहेली रही है और उसी के जरिए वह विद्याासागर के संपर्क में आई थी। मामले की जांच मानिकपुर के थानाध्यक्ष को सौंपी गई है। इस समय पीड़िता अपने परिवार से अलग एक किराए के कमरे में रह रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static