BJP विधायक के लुभावने वादों पर रैली में पहुंची महिलाएं, घड़ी और कंबल न मिलने पर जमकर किया बवाल... Video वायरल

punjabkesari.in Monday, Dec 27, 2021 - 06:03 PM (IST)

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव बेहद करीब हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों का प्रचार-प्रसार जोरों से चल रहा है और सभी जनता को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने पार्टी कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसके चलते सम्मेलन में भीड़ जुटाने के लिए उन्होंने  महिलाओं को आकर्षित चीजें देने का वादा किया, लेकिन वादा पूरा न होने पर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं आपस में भिड़ गई। 

जानकारी के अनुसार, बीसलपुर विकास खंड कार्यालय परिसर में विधायक रामसरन वर्मा ने महारानी विजय राजे सिंधिया महिला सम्मेलन का आयोजन किया था, जिसमें महिला मोर्चा की अध्यक्ष  राज्यसभा सांसद गीता शाक्य  सम्मेलन में शामिल होने के लिए आई थी। वहीं, सम्मेलन में शामिल होने आई महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें कहा गया था कि प्रोग्राम में जाने पर उन्हें खाना, घड़ी और कंबल दिया जाएगा, जिसके कारण महिलाओं की भीड़ अधिक मात्रा में जमा हो गई  और  घड़ी ,कंबल की कमी पड़ गई। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया, और सभी महिलाएं आपस में मारपीट करने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने  इस घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो तेजी से वायरल  हो रहा है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static