घर में सेक्स रैकेट चला रही थी महिलाएं, छापेमारी के दौरान इस हालत में पकड़ी गईं

punjabkesari.in Saturday, Jun 16, 2018 - 04:26 PM (IST)

रामपुरः उत्तर प्रदेश के रामपुर में पुलिस ने एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ डाला। इस दौरान पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 4 को गिरफ्तार किया है। सभी आोरपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मामला बिलासपुर थाना क्षेत्र का है। यहां काफी समय से पुलिस को महिलाओं द्वारा देह व्यापार का धंधा चलाने की जानकारी मिल रही थी। जिसके चलते पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी की। तभी पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

इस मामले में एएसपी सुधा सिंह का कहना है कि पुलिस ने सेक्स रैकेट में शामिल 3 महिलाओं समेत चार को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी एक मकान में सेक्स रैकेट चला रहे थे। एएसपी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करके थाने लाया गया, जहां मुकदमा दर्ज करने के बाद अदालत में पेश किया गया। अदालत से सभी को जेल भेज दिया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static