घर में अकेली महिला को देख घुस आए 5 दरिंदे, की ऐसी हैवानियत सिहर जाएंगे आप

punjabkesari.in Friday, Sep 28, 2018 - 12:51 PM (IST)

हाथरसः यूपी के हाथरस में शराब के नशे धुत दबंगों ने तमंचे के बल पर महिला के साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं दबंगों ने महिला के बच्चों को भी बेरहमी से पीटा। वहीं महिला व बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलीस ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला थाना हसायन क्षेत्र स्थित एक गांव का है। यहां की रहने वाली पीड़ित महिला को उसी के गांव के ही रहने वाले दबंगों ने घर में अकेली पाकर गैंगरेप का शिकार बनाया। महिला का पति तमिलनाडु में मजदूरी का कार्य करता है। वहीं महिला की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की तहरीर पर 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

वहीं पीड़ित महिला की मानें तो गांव के रहने वाले आबिद ,नासिर, बटना और 2 लोग अज्ञात ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने कहा कि मेरी इतनी बेइज्जती की है। जिसको में बता नहीं सकती। आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static