Crime News: कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने हैवानियत, दरिंदो ने काटा किशोर का प्राइवेट पार्ट

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2024 - 06:16 PM (IST)

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली बिशनपुर गांव से हैवानियत की घटना सामने आई है, जहां पर शादी में गए 12 साल के बच्चे का अज्ञात आरोपियों ने प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन- फानन में परिजनों ने किशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसकी हालत को गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां पर पीड़ित का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक शादी में गए सत्यम नाम के किशोर से कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने कोल्ड ड्रिंक की दुकान को पूछा। उसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले गए। एक सुनसान स्थान पर ले जाकर के उसका गुप्तांग काट दिए।  वहीं जब पीड़ित से घटना के बारे में जानकारी की तो पीड़ित ने बताया कि हम उन्हे नहीं पहचानते है। किशोर के निशानदेही पर मौके से सिरिंज, दवा, चाकू और कटा हुआ प्राइवेट पार्ट को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

इस पूरे मामले में सीओ घोसी गणेश दत्त मिश्रा ने बताया कि कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली विशुनपुर में चंद्रशेखर यादव के लड़के सत्यम यादव जिसकी उम्र 12 वर्ष है, रामधन यादव के यहां शादी में गया था। शाम को दो अज्ञात व्यक्ति आये और उसको लेकर कोल्ड्रिंग की दुकान पूछते हुए सुनसान जगह पर ले जाकर के उसका गुप्तांग काट दिए। पीड़ित का इलाज चल रहा है। अभी तक परिजनों की तरफ से कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।  फिलहाल मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static