प्यार में नाकाम हुए लड़का-लड़की ने लगाई खुद को आग, एक ने तोड़ा दम तो दूसरे की चल रही सांसे

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2019 - 04:51 PM (IST)

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रेम प्रसंग के चलते एक लड़का और लड़की ने खुद को आग के हवाले कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से युवती को बाहर निकाला, लेकिन लड़की की मौत हो चुकी थी। जबकि लड़के की सांसे चल रही थी। पुलिस ने मथुरा अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानिए क्या है मामला?
मामला गोवर्धन क्षेत्र के गांव कुंजेरा का है। यहां घटनाक्रम के अनुसार गांव निवासी करीब 14 वर्षीय किशोरी और 22 वर्षीय युवक पड़ोसी हैं। किशोरी कक्षा 9 में राधाकुंड के एक स्कूल में पढ़ रही थी, जबकि युवक घर आईटीआई राधाकुंड का छात्र है। शुक्रवार की देर शाम किशोरी ने अपने घर के आंगन में अपने आप पर मिट्टी का तेल डाल आग लगा ली। उसी समय युवक भी अपने घर में जलता हुआ मिला। ये सूचना गांव में कुछ ही देर में आग की तरह फैल गई। इस घटना में किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई।

जलती चिता से निकाला गया लड़की का शव
किशोरी के शव को दाह संस्कार के लिए परिजन ले गए, लेकिन सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से लड़की का शव निकलवा लिया। लड़के का इलाज किसी प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घर पहुंची तो बेटी जली हुई मिली- किशोरी की मां
किशोरी की मां का कहना है कि वह गोशाला में थी और गोबर डाल रही थी। किशोरी गैस पर रोटी बना रही थी। उसी समय उसे दौरा आ गया और वह पागल हो गई। दौरा आने के कारण उसकी स्थिति काफी दिनों से ऐसी ही थी। जिस समय हादसा हुआ उस समय घर पर कोई नहीं था। वह अकेली थी। हमें तो मोहल्ले से ही कुछ लोगों ने सूचना दी। घर पहुंची तो जली हुई मिली है।

मामले की हो रही जांच
मामले की सूचना पर गोवर्धन क्षेत्राधिकारी वरूण कुमार सिंह घटनास्थल पहुंच गए। यहां उनके साथ पहुंची पुलिस फोर्स ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static