विधानमंडल में सपा दल के नेता चुने गए अखिलेश यादव, विधान परिषद में होंगे नेता विपक्ष

punjabkesari.in Tuesday, Mar 28, 2017 - 02:32 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों और विधान परिषद की हुई बैठक में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को विधान परिषद में नेता विपक्ष चुनने को अधिकार दिया। सपा सूत्रों ने यहां बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नवनिर्वाचित विधायकों और विधानपरिषद के सदस्यों की बैठक बुलाई थी। बैठक में सभी सदस्यों ने भाग लिया। 

उन्होने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी आगामी 15 अप्रैल से सक्रिय सदस्यता अभियान चलाएगी। इसके लिए पार्टी नेता गांव-गांव जाकर लोगों को सपा सदस्य बनाएंगे। पार्टी ने विधानसभा चुनाव ‘काम बोलता है’ नारे के साथ लड़ा था जो असरदार साबित नही हुआ। सपा ने विधानसभा चुनाव में करारी हार की समीक्षा की अब नई रणनीति के साथ काम करने में जुट गई है।

सपा यूथ टीम ने स्लोगन बदल दिया है, नया नारा ‘आपकी साइकिल सदा चलेगी आपके नाम से, फिर प्रदेश का दिल जीतेंगे हम मिलकर अपने काम से‘ होगा। टीम अखिलेश की नजर अब वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर है। पार्टी ने गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। विधानसभा में दूसरी बड़ी पार्टी होने के कारण सपा का नेता प्रतिपक्ष होगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामगोविंद चौधरी को सत्रहवीं विधानसभा के लिए नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है।

मुलायम के साथ सपा विधायकों की बैठक रद्द
आपको बता दें कि एक बार फिर अखिलेश यादव और मुलायम सिंह के बीच रार बढ़ती दिखाई दे रही है। अखिलेश के बाद मुलायम सिंह ने भी बुधवार को विधायकों की बैठक बुलाई थी। अब मुलायम सिंह ने सपा विधायकों की बैठक रद्द कर दी है जो बुधवार को होनी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static