अमनपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 12, 2017 - 02:13 PM (IST)

अमनपुर विधानसभा संख्या-101
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

कासगंज जिले के अंतर्गत ने वाली विधानसभा संख्या 101 है अमनपुर। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 72 हजार 687 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 50 हजार 478 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 22 हजार 400 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार ही विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें बहुजन समाज पार्टी के ममतेश को जीत मिली थी। जबकि समाजवादी पार्टी के वीरेंद्र सिंह दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए सकारात्मक रुख तो नहीं है, क्योंकि पार्टी की अंतर्कलह ने जनाधार कम कर दिया है। निश्चित रूप से इस बार पार्टी को नुकसान उठाना पड़ेगा। और इस बार बहुजन समाज पार्टी के लिए यह सोने पे सुहागा से कम नहीं होगा।
               PunjabKesari
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के ममतेश ने समाजवादी पार्टी के वीरेंद्र प्रताप सिंह को हराया था। जेएकेपी के देवेंद्र प्रताप रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर कांग्रेस के अंबरीश पाल सिंह रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static