बहेड़ी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2017 - 07:00 PM (IST)

बहेड़ी विधानसभा संख्या-118
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बरेली जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 118 है बहेड़ी। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 89 हजार 882 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 59 हजार 482 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 30 हजार 399 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर दो बार समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। जबकि एक बार भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन ये कब्जा क्या बरकरार रह पाएगा, यह एक बड़ा सवाल है। क्योंकि समाजवादी पार्टी के भीतर की कलह से सबसे ज्यादा नुकसान पार्टी को ही होगा। सपा की विघटन का फायदा सीधे तौर पर अन्य दलों को मिलेगा। देखना होगा कि सीट पर कौन सी पार्टी इस बार बाजी मारती है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के अतुर्रहमान ने बीजेपी के छत्रपाल सिंह को हराया था। बीएसपी के अंजुम रशीद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि एमडी की बैजंती माला चौथे स्थान पर रही थीं।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के छत्रपाल सिंह ने बीएसपी के अंजुम रशीद को मात दी थी। समाजवादी पार्टी के अतउर्रहमान तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर कांग्रेस के नंदलाल सरन रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के मंजूर अहमद ने बीएसपी के अतउर्रहमान को हराया था। बीजेपी के छत्रपाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर कांग्रेस के नंदलाल सरन रह थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static