चंदौसी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Saturday, Jan 07, 2017 - 08:04 PM (IST)

चंदौसी (SC ) विधानसभा संख्या-31
संभल जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 31 है चंदौसी। चंदौसी विधानसभा में साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 15 हजार 211 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 75 हजार 743 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 39 हजार 448 है। फिलवक्त इस सीट पर सपा की विधायक लक्ष्मी गौतम कायम हैं। लेकिन सीट पर आने वाले विधानसभा चुनावों में किस तरफ बाजी पलटेगी, ये कहना बहुत मुश्किल है. लेकिन सभी पार्टियों ने सीट पर अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari
चंदौसी विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा यानि साल 2012 के चुनावों में इस सीट पर समाजवादी पार्टी की लक्ष्मी गौतम ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी की गुलाब देबी को पराजित किया था। तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के गिरीश चंद्र रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर कांग्रेस के सतीश प्रेमी रहे थे। सतीश को मात्र 7.01 फीसदी वोट हासिल हुए थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में इस सीट से बहुजन समाज पार्टी के गिरीश चंद्र ने समाजवादी पार्टी के सतीश प्रेमी को पराजित किया था। भारतीय जनता पार्टी की गुलाब देवी तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी महाराम सिंह को मात्र 1.92 फीसदी मत हासिल हुए थे। वे चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में चंदौसी सीट से बीजेपी की गुलाब देवी विजयी रही थीं। समाजवादी पार्टी के सतीश प्रेमी दूसरे स्थान पर रहे थे। लता कुमारी को 26.19 फीसदी मत प्राप्त हुए थे। वे तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी फूल कुंवर चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static