देवबंद विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Wednesday, Dec 21, 2016 - 11:28 PM (IST)

देवबंद विधानसभा संख्या-5
सहारनपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा है देवबंद। फिलहाल सीट पर सपा का कब्जा है। कभी बसपा में रहे राजेंद्र राणा यहां के लोकप्रिय नेता हैं। लेकिन इस चुनाव में सीट पर मुकाबला कड़ा है, और ये कह पाना कि सीट पर किस पार्टी का कब्जा होगा, बेमानी होगा। 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार इस विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 92 हजार 273 थी। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 60 हजार 300 तो वहीं महिला मतदाताओं की संख्या  1 लाख 31 हजार 973 थी।

               PunjabKesari

आइए डालते हैं सीट के पिछले नतीजों पर नजर-

16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
साल 2012 के विधानसभा चुनावों में सपा के राजेंद्र राणा ने मामूली अंतर से बीएसपी से ये सीट छीनी थी। क्योंकि सीट पर पिछले चुनाव में सपा और बसपा के वोट पर्सेंटेज में ज्यादा अंतर नहीं था। सपा को जहां 34.05 फीसदी वोट हासिल हुआ था तो वहीं बसपा को साढ़े 32 फीसदी मत मिले थे।

               PunjabKesari

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
साल 2007 में यहां बीएसपी के मनोज चौधरी को जीत मिली थी। उन्होंने बीजेपी की शशि बला पुंडीर को पराजित किया था। जबकि सपा के राजेंद्र राणा तीसरे स्थान पर रहे थे।हालांकि इस साल यूपी में माया की लहर थी।

               PunjabKesari

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे 
वहीं साल 2002 में भी देवबंद से बीएसपी का ही विधायक विधानसभा में पहुंचा। सपा में जाने से पहले राजेंद्र राणा बसपा में थे। राजेंद्र राणा ने बीजेपी के रामपाल सिंह पुंडीर को हराया था। सपा के ठाकुर वीरेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे।

               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static