यूपी में फिर खौफनाक वारदात, पति की हत्या के बाद महिला से गैंगरेप

punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2017 - 11:33 AM (IST)

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के गुरुबक्शगंज क्षेत्र में बदमाशों ने पुरई गांव के पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या कर दी। वहीं मृतक की पत्नी ने बदमाशों पर सामूहिक बलात्कार किए जाने का आरोप लगाया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुबक्शगंज इलाके के पुरई गांव में मध्यरात्रि के बाद 5-6 बदमाश लूटपाट के इरादे से पूर्व ग्राम प्रधान उदयराज (28) के घर में घुस गए। आहट होने पर घर की छत पर पत्नी और बच्चों के साथ सो रहे उदयराज की आंख खुल गई। इसके बाद उन्होंने बदमाशों को ललकारा तो उन्होंने उदयराज की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उदयराज की पत्नी ने 3 बदमाशों पर सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

इस घटना के बाद से उदयराज के पिता भी कोमा में हैं। उनके शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं है। उन्होंने बताया कि घर का सामान बिखरा पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static