खुर्जा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 10, 2017 - 04:26 PM (IST)

खुर्जा (SC) विधानसभा संख्या-70
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बुलंदशहर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 70 है खुर्जा। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 26 हजार 538 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 78 हजार 849 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 47 हजार 683 है। खुर्जा में कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के बीच मुख्य लड़ाई रहती है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार बीएसपी जबकि एक बार कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत मिली है। इस बार सीट पर कौन बाजी मारेगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन सभा राजनैतिक दलों ने सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि कौन इस बार सीट पर जनता की उम्मीदों पर खरा उतर पाता है।
               PunjabKesari
खुर्जा विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के वंशी सिंह ने बीएसपी के होराम सिंह को पराजित किया था। बीजेपी के सतीश बाल्मीकि तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के नंद किशोर बाल्मीकि रहे थे।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के अनिल कुमार ने बीजेपी के वेदपाल सिंह को पराजित किया था। कांग्रेस के राकेश पंडित तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के वीरेंद्र प्रताप सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा चुनाव में बीएसपी के अनिल कुमार ने बीजेपी के हरपाल सिंह को हराया था। कांग्रेस के राकेश पंडित तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार अनुपामा चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static