इलाहाबाद में शुरू हुई लव स्टोरी का मेरठ में दर्दनाक अंत

punjabkesari.in Sunday, Sep 03, 2017 - 05:20 PM (IST)

मेरठ/इलाहाबाद: मेरठ में शुरू हुई प्रेम कहानी का इलाहाबाद में दर्दनाक अंत हो गया। प्रेमिका की रुसवाई से परेशान प्रेमी युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। घटना इलाहाबाद के रिहायशी इलाके सिविल लाइंस ताशकंद मार्ग पर हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ऐसी थी प्रेम कहानी 
दरअसल इलाहाबाद के मीरागंज इलाके में रहने वाले गोविंद के परिवार ने सिविल लाइंस ताशकंद मार्ग पर किराए पर कमरा लिया और यही रहने लगे। जिसकी मेरठ में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी लग गई और वह वहां नौकरी करने चला गया। नौकरी के दौरान ही एक दिन मेरठ की रहने वाली कल्पना से उसकी मुलाकात हुई। कल्पना का घर रास्ते में था। मिलते-मिलते दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।

4 महीने पहले हुआ झगड़ा 
लेकिन 4 महीने पहले दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हुई तो मामला ज्यादा बिगड़ गया। परिजन कहते हैं कि कल्पना ने किसी और को पसंद कर लिया था और गोविंद को छोड़ दिया था। इससे गोविंद का दिल टूट गया।

कलाई पर चाकू से लिखा प्रेमिका का नाम 
फिल्मी आशिक की तरह गोविंद शराब पीने लगा और दर्द भरे गाने गाता। वह कल्पना की बेवफाई से टूटकर बिखर गया। तबीयत बिगड़ी तो परिजन मेरठ पहुंचे। गोविंद को इलाहाबाद लाया गया। उसका इलाज शुरू हुआ। लेकिन सुबह फांसी के फंदे पर झूलती उसकी लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कलाई से टपकते खून को देखा तो मामला समझ में आया। चाकू से कलाई पर कल्पना लिखा था। पूछताछ में पता चला कल्पना उसकी प्रेमिका थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static