सरेनी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2017 - 05:59 AM (IST)

सरेनी विधानसभा संख्या- 182
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

रायबरेली जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 182 है सरेनी। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 18 हजार 439 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 73 हजार 912 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 44 हजार 527 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। जबकि एक बार कांग्रेस के उम्मीदवार को जीत मिली। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन यह बरकरार रख पाना पार्टी के लिए कड़ी चुनौती है। क्योंकि पिछले कुछ वक्त से पार्टी के अंदर का जो घटनाक्रम रहा है, उसने अन्य दलों को फायदा पहुंचाया है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिलती है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के देवेंद्र प्रताप सिंह ने बीएसपी के सुशील कुमार को मात दी थी। कांग्रेस के अशोक कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि पीइसीपी के सुरेंद्र बहादुर सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के अशोक कुमार सिंह ने बीएसपी के उमा शंकर को मात दी थी। समाजवादी पार्टी के देवेंद्र प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के बजरंग बहादुर सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के देवेंद्र प्रताप ने कांग्रेस के अशोक कुमार सिंह को हराया था। बीजेपी के गिरीश नरायण तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के राज बहादुर कन्नौजिया चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static