ठाकुरद्वारा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Tuesday, Jan 03, 2017 - 02:31 PM (IST)

ठाकुरद्वारा विधानसभा संख्या-26
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

मुरादाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 26 है ठाकुरद्वारा। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 9 हजार 372 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 68 हजार 790 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 40 हजार 571 है। सीट पर बीजेपी और बीएसपी में मुख्य लड़ाई रही है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार बीजेपी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक बार बीएसपी का प्रत्याशी जीता है। इस बार सीट पर कौन बाजी मारेगा। ये तो वक्त बताएगा। लेकिन फिलहाल सभी राजनैतिक दलों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि जनता किस पार्टी के नुमांइदे पर मेहरबान होती है।

               PunjabKesari
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनावों में इस सीट पर बीजेपी के कुंवर सर्वेश कुमार ने एमडी के विजय कुमार को पराजित किया था। कांग्रेस के नवाब जैन तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के हाजी मुहम्मद इलियास चौथे स्थान पर रहे थे। उन्होंने 11.97 फीसदी मत हासिल किए थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा यानि साल 2007 के चुनावों में इस सीट से बीएसपी के विजय कुमार ने बीजेपी के कुंवर सर्वेश कुमार को हराया था। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के मोहम्मद उल्लाह खान रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर समाजवादी पार्टी के जावेद अली खान रहे थे। उन्होंने 2.96 फीसदी मत हासिल कए थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के कुंवर सर्वेश कुमार ने कांग्रेस के मोहम्मद उल्लाह खान को पराजित किया था। बीएसपी के हाजी भूरे हसन अंसारी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के विजय कुमार यादव रहे थे। उन्होंने 3.29 फीसदी मत हासिल किए थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static