नहीं रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल टीवी राजेश्वर, सीएम योगी ने किया दुख व्यक्त

punjabkesari.in Sunday, Jan 14, 2018 - 03:42 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल करीब 91 वर्षीय टीवी राजेश्वर का सोमवार  दिल्ली में निधन हो गया है। उनके निधन पर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। रामनाईक और योगी ने टीवी राजेश्वर की दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त की है।

बता दें कि टी॰वी॰ राजेश्वर का जन्म 28 अगस्त 1926 को हुआ था। वे भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी, इंटेलिजेंस ब्यूरो के पूर्व प्रमुख और सिक्कीम, पश्चिम बंगाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल हैं। उन्हें 2012 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

वो अगस्त 1983 से नवम्बर 1985 तक आन्ध्र प्रदेश के लेफ्टिडेंट गर्वनर रहे। नवम्बर 1985 से मार्च 1989 तक वो सिक्कीम के राज्यपाल रहे। 20 मार्च 1989 से 7 फ़रवरी 1990 तक वो पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे हैं। 8 जुलाई 2004 से 27 जुलाई 2009 तक वो उत्तर प्रदेश के भी राज्यपाल रह चुके हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static