Etawah News: कार-बाइक पर स्टंट दिखाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने काटा 54 हजार रुपए का चालान

punjabkesari.in Thursday, Sep 12, 2024 - 09:22 AM (IST)

Etawah News: (अरवीन कुमार) उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां जिले में एक युवक को बाइक और कार पर स्टंट दिखाना महंगा पड़ गया। यहां पुलिस ने युवक को सबक सिखाने के लिए उसके वाहन का 54000 का चालान काट दिया। जिससे युवक के होश उड़ गए।

बाइक पर स्टंट करते दिखा था युवक
इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के आदेश के बाद जनपद में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस के द्वारा स्टंटबाजों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में स्टंटबाजों को पुलिस सबक सिखाती हुई दिखाई दे रही है। बताते चलें कि 11 सितंबर 2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में सोशल मीडिया के लिए 6 सदस्य टीम को बनाया गया था। पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रख रही थी तभी पुलिस के हाथ एक वीडियो लगता है जिसमें एक युवक रेसिंग बाइक पर हाथ छोड़कर स्टंट करता हुआ दिखाई देता है। वीडियो को आगे बढ़ाया जाता है तो अलग-अलग स्टंट दिखाई देने लगते हैं। स्टंट के दौरान हरियाणवी गाना बजता हुआ भी सुनाई देता है। जिस पर पुलिस कार्रवाई की तैयारी करती है।

कार पर युवक दिखा रहा था स्टंट
सोशल मीडिया की टीम के हाथ युवक का बाइक पर स्टंट करते हुए वीडियो मिलने के बाद जब उसकी इंस्टाग्राम आईडी को चेक किया गया तो युवक का कार पर पर स्टंट करते हुए भी पुलिस के हाथ एक वीडियो लगता है। पुलिस युवक को सबक सिखाने के लिए पूरी तैयारी करती है। यहां बाइक और कार का अलग-अलग चालान काटा जाता है। जिसमें यातायात पुलिस की तरफ से 54000 का चालान किया जाता है। यह कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है क्योंकि अभी तक इतना बड़ा चालान वाहनों पर नहीं हुआ है। वहीं चालान काटने के बाद वाहनों पर स्टंट दिखाने वाले स्टंटबाजों में हड़कंप मच गया। बता दें कि इटावा में वाहनों पर स्टंट दिखाने के मामले में सोशल मीडिया पर पुलिस की टीम काफी एक्टिव दिखाई दे रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static