प्रेम कहानी का दुखद अंत: प्रेमिका ने खाया सल्फास, प्रेमी ने पहले थूका जहर फिर ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
punjabkesari.in Saturday, Jul 26, 2025 - 01:36 PM (IST)

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक दुखद घटना हुई है। जहां एक शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने साथ में जहर खाया। लेकिन प्रेमी ने विषाक्त को निगला नहीं बल्कि थूक दिया, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं, प्रेमिका की मौत होने के बाद प्रेमी ने भी अपनी जान दे दी। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जानिए, क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका का नाम 20 वर्षीय कामिनी राजपूत है। वह पत्नी आजाद राजपूत की थी। परिवार के लोग बताते हैं कि कामिनी झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के भड़रा गांव की रहने वाली थी। उसका मायका ग्वाबली गांव में है। कामिनी की शादी 21 जून 2023 को आजाद के साथ हुई थी। दोनों के एक 8 महीने की बच्ची भी है। प्रेमिका कामिनी का पहले से ही किसी दूसरे लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसका नाम रविंद्र था। यह बात घरवालों को नहीं पता थी। कामिनी अपने मायके 10 दिन पहले ही आई थी, सबकुछ ठीक चल रहा था।
दोनों ने साथ में मिलकर खा ली थी सल्फास की गोली
आरोप है कि 23 जुलाई की रात करीब 11 बजे, रविंद्र ने फोन कर कामिनी को घर के पीछे बुलाया। वहां पहुंचकर रविंद्र सल्फास की गोली लेकर खड़ा था। दोनों ने साथ में सल्फास की गोली मुंह में डाली। कामिनी ने उसे निगल लिया, लेकिन रविंद्र ने उसे थूक दिया। इसके बाद रविंद्र भाग गया। कामिनी की तबीयत बिगड़ने पर उसने अपने छोटे भाई को जगाया और बताया कि उसने जहर खा लिया है। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए। उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानिए, क्या कहना है पुलिस का?
पुलिस ने बताया कि यह सब प्रेम प्रसंग के कारण हुआ। रविंद्र को उल्टी हुई तो उसकी गोली बाहर निकल गई, लेकिन कामिनी ने उसे निगल लिया। जब रविंद्र को इसकी खबर लगी, तो वह घर से भाग गया। बाद में वह मध्य प्रदेश के दतिया जिले के बसाई में ललितपुर रेल मार्ग पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। रविंद्र की शादी 4 साल पहले हुई थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है।