बैरियर तोड़ा, पुलिस पर चलाई गोली... सुलतानपुर में ऐसे घायल हुआ 25 हजारी गैंगस्टर विनोद यादव

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 10:15 AM (IST)

Sultanpur News: उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के जयसिंहपुर क्षेत्र में 19/20 मई की रात पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी गैंगस्टर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेमरी रोड पर हालापुर के पास बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक ट्रक अत्यंत तीव्र गति से आई और बैरियर पर नहीं रुकी और आगे बढ़ गई। संदिग्ध होने पर ट्रक का पुलिस ने पीछा किया। कुछ दूर आगे जाने पर ट्रक में बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायर कर दी। आत्मरक्षार्थ के लिए पुलिस टीम ने भी फायर किया, जिसमें वह व्यक्ति घायल हो गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विनोद यादव निवासी ग्राम ख्वाजापुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर बताया।

ये भी पढ़ें:- UP के युवक का J&K में कथित जबरन धर्म परिवर्तन, विशाल से बना हमजा, वीडियो वायरल होने के बाद दोनों राज्यों में FIR

पुलिस ने बताया कि बदमाश से पूछताछ में यह तथ्य भी संज्ञान में आया है कि उसके ऊपर कुल 5 मुकदमे हैं, जिसमें से 3 गोकशी के मुकदमे हैं और वह गैंगस्टर एक्ट के मुलजिम भी है और उसमें वांछित है। उस पर पूर्व में 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है। विगत कुछ दिन पूर्व थाना जयसिंहपुर में गोकशी की घटना में भी उसकी संलिप्तता प्रकाश में आई हुई है। उसने यह स्वीकार किया गया है कि इस ट्रक का प्रयोग वह गोकशी की घटनाओं में भी करता है। उसके पास से एक तमंचा .315 बोर का और एक जिंदा कारतूस भी मिला है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static