लखनऊ लौटी 2 महिलाओं में ओमीक्रान वेरिएंट की आशंका से हड़कंप, चलेगा विशेष जांच अभियान

punjabkesari.in Thursday, Dec 02, 2021 - 12:03 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में केरल की यात्रा से लौटी 2 महिलाओं में ओमीक्रान वेरिएंट की आशंका से हड़कंप मचा हुआ है। इन दोनों महिलाओं की कमांड अस्पताल में जाचं कराई गई, जिसमें वैरीअएंट का संदेह जताया गया। फिलहाल दोनों महिलाओं को कमांड में आइसोलेट किया गया है।

वहीं, कांट्रेक्ट ट्रेसिंग, सैम्पलिंग पर टीमें लगातार काम कर रही है। आइसोलेट ओमीक्रान वेरिएंट के खतरे को लेकर राजधानी के सभी बाजारों विशेष अभियान चलाया जाएगा। भीड़ को नियंत्रण करने पर भी फोकस किया जाएगा। सरकार ने सैम्पलिंग, दुकान मालिकों, रेहड़ी दुकानदारों की सैम्पलिंग,ग्राहकों के सैम्पल भेजे जाने का निर्देश दिया है।

कोरोना के नए वैरिएंट के कारण आपातकाल मीटिंग की गई, जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट की मीटिंग ली, जिसमें चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री रहे मौजूद। प्रदेश में किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन आगामी आदेश तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। किसी भी प्रकार के धरना प्रदर्शन की इजाज़त फिलहाल नहीं दी जाएगी।

वहीं, कल से 50% क्षमता के साथ स्कूल खुलेंगे। 6 दिन में से 3 दिन बच्चे स्कूल में पढ़ने जाएंगे। स्कूलों और कॉलेजों की ऑनलाइन कक्षाएं फिर से शूरू कर रहे हैं। बिना मास्क वालों पर चालानी कार्यवाही होगी। रोको-टोके अभियान फिर से शुरु किया जायेगा। निजी संस्थानों में वैक्सीन के दोनों डोज लगे होने पर ही प्रवेश मिलेगा।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static