अक्टूबर में लगेगी सबकी मौज! 31 में से 21 दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, बैंक और ऑफिस, लॉन्ग वीकेंड का मिलेगा मजा; जल्दी चेक करें छुट्टियों का पूरा कैलेंडर
punjabkesari.in Monday, Sep 29, 2025 - 08:03 PM (IST)

लखनऊ : नवरात्रि की शुरुआत होते ही देशभर में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। इस साल अक्टूबर के महीने में छुट्टियों का बंपर धमाका देखने को मिलेगा। अक्टूबर महीने के 31 दिनों में लगभग 21 दिनों तक छुट्टी का माहौल रहेगा। देशभर के अलग-अलग रोज्यों में दशहरा, दुर्गा पूजा, छठ जैसे त्योहारों के अवसर में छुट्टियों का कैलेंडर तैयार हो गया है।
महीने की शुरुआत महानवमी, गांधी जयंती और दशहरे से हो रही है। साथ ही इस महीने में त्योहारों की लंबी लाइन लगी हुई है। ऐसे में महीने भर किसी न किसी अवसर पर छुट्टी या लॉन्ग वीकेंड रहेगा। किसी न किसी राज्य में सरकारी दफ्तर बैंक, स्कूल या कॉलेज बंद ही रहने वाले हैं। लोग इन छुट्टियों का जमकर लुत्फ उठाते हुए त्योहारों को धूमधाम से मनाएंगे।
सरकारी कर्मचारियों और बच्चों के लिए छुट्टियों के लिहाज से अक्टूबर महीने को इस बार एक तोहफे की तरह माना जा रहा है। गांधी जयंती और दशहरे के साथ महीने की शुरुआत करने के बाद करवा चौथ, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे त्योहारों के उपलक्ष में यूपी में अवकाश रहेगा। इसके अलावा इस महीने में 4 रविवार भी पड़ेंगे, जिससे खासकर स्कूली बच्चों को लंबी छुट्टियों का आनंद मिलेगा।
महीने की शुरुआत: दोहरी राहत
1 अक्टूबर – महानवमी के पर्व पर सार्वजनिक अवकाश
2 अक्टूबर – दशहरा और गांधी-शास्त्री जयंती दोनों का संगम, बड़े पैकेज की छुट्टी
3–6 अक्टूबर – कई पूर्वोत्तर राज्यों, विशेषतः त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा एवं लक्ष्मी पूजा की वजह से स्कूल और बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे
सामान्य व साप्ताहिक छुट्टियां
5, 12, 19, 26 अक्टूबर (रविवार) – स्वाभाविक रूप से अवकाश
4 एवं 18 अक्टूबर (दूसरा व चौथा शनिवार) – बैंक कर्मचारी और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी
7 अक्टूबर – महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण कई राज्यों में अवकाश
10 अक्टूबर – करवा चौथ: विशेष रूप से महिला कर्मचारियों को छुट्टी देने का प्रावधान
दिवाली का त्योहार और उसके बाद
18 अक्टूबर – धनतेरस
19 अक्टूबर – रविवार
20 अक्टूबर – नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली)
21 अक्टूबर – दिवाली
22 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर – भाई दूज
27-28 अक्टूबर - छठ पूजा (बिहार और उत्तर प्रदेश में छुट्टी)
31 अक्टूबर - सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (अहमदाबाद के बैंकों की छुट्टी)