PM Kisan Samman Nidhi: किसानों के खाते में आएंगे 21वीं किस्त के पैसे, जल्द करा ले ये जरूरी काम...बाद में नहीं होगी दिक्कत

punjabkesari.in Tuesday, Oct 21, 2025 - 07:25 PM (IST)

PM Kisan Samman Nidhi: देश में त्योहारों का माहौल चल रहा है इसी बीच किसान भी उम्मीद लगाकर बैठे की है कि उनका प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Samman Nidhi) का 21वीं किस्त जल्द ही उनके खाते में आ जाएगा।  बता दें कि 21वीं किस्त की धनराशि किसानों को ₹2000 की राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि ये किस्त दिवाली से पहले आ सकती है।

जल्द कर लें ये काम | PM Kisan Samman Nidhi


किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Samman Nidhi) प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। अभी तक प्रदेश के अमरोहा जिले के केवल 57 प्रतिशत किसानों ने ही अपनी रजिस्ट्री कराई है। इसे बढ़ावा देने के लिए विभाग ने 24 अक्टूबर से पंचायतों में शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। शिविर में लेखपाल, कृषि विभाग के कर्मचारी, पंचायत सहायक, जनसेवा केंद्र संचालक और गन्ना विभाग के कर्मी मौजूद रहेंगे। यदि किसी किसान के अभिलेखों में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो मौके पर ही उसे सही किया जाएगा। सरकार ने अमरोहा में 1,98,402 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है, लेकिन अभी तक केवल 1,12,300 किसानों की रजिस्ट्री ही पूरी हो पाई है। मुख्य वजह यह है कि आधार से खतौनी में दर्ज नाम और पते पुष्ट नहीं हो पा रहे हैं, जिससे प्रक्रिया धीमी पड़ गई है।


अमरोहा जिले में कुल 2.61 लाख किसानों मिल रहा | PM Kisan Samman Nidhi

अमरोहा जिले में कुल 2.61 लाख किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि पहुँच रही है, जबकि लगभग सात हजार किसान ऐसे हैं जिन्होंने निधि के लिए आवेदन किया है, लेकिन रजिस्ट्री न होने की वजह से उनका आवेदन आगे नहीं बढ़ाया जा सका। विभाग ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए पंचायतों में रोस्टर के अनुसार शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि सभी किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री समय पर करवा सकें और सम्मान निधि प्राप्त कर सकें।

यह भी पढ़ें- 
PM kisan Samman Nidhi Kab Aaegi: जल्द ही आने वाली है 21वीं किस्त, कहीं आप भी ये गलती तो नहीं कर दिए...पढ़िए पूरी खबर

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static