कुशीनगर अग्निकांड पर CM योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक मदद का किया ऐलान
punjabkesari.in Wednesday, May 10, 2023 - 05:43 PM (IST)

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया गांव में बुधवार दोपहर में भीषण आग लग गई। इस आग में चार बच्चों सहित 5 लोगों की जलकर मौत हो गई है। वहीं दो अन्य की गंभीर रूप से झुलसने की खबर है।
मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों की मदद से फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। घटना पर सीएम योगी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान भी किया है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी करने के निर्देश दिए।