सहारनपुर में 8 नए मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कुल संख्या बढ़कर 234 हुई

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2020 - 03:32 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है। इसके संक्रमण से प्रदेश के सारे जिले प्रभावित हो चुके हैं। इसी क्रम में जनपद सहारनपुर में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। जिले में आज 8 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि होने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।

बता दें कि नए मिले 8 मरीजों में सभी प्रवासी मजदूर हैं। जिनमें से 6 हैदराबाद और 2 दिल्ली से हाल ही में जनपद में लौटे हैं। इन प्रवासी मजदूरों को पहले से ही क्वॉरेंटाइन में रखा गया था। इसके साथ ही जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 234 पहुंच गई है। वहीं अभी तक 201 मरीज स्वस्थ होकर घर भेजे जा चुके हैं। जिले में अब एक्टिव केस 33 हो गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static