प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद नहीं थम रही रेप की घटनाएं, नाबालिग से 8 युवकों ने किया बलात्कार

punjabkesari.in Monday, Jun 04, 2018 - 03:37 PM (IST)

मथुराः एक तरफ केंद्र सरकार रेप की वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कानून लागू कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए आए दिन रेप की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला धर्म की नगरी मथुरा का है। जहां एक नाबालिग लड़की के साथ 8 युवकों ने दुष्कर्म किया।

जानकारी के मुताबिक घटना गोवर्धन थाना क्षेत्र की है। यहां आठ लोगों ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया। इसके बाद वह लड़की को सुनसान जगह पर ले गए। यहां दरिंदों ने बारी-बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया। लड़की किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची। पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। तभी गुस्साए परिजनों ने थाने में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static