5 साल की मासूम से दरिंदगी, सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार; खून से लथपथ मिली बच्ची, पिता का दोस्त ही निकला दरिंदा

punjabkesari.in Sunday, Nov 23, 2025 - 12:45 PM (IST)

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक दरिंदे ने पांच साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत कर दी। ये दरिंदा कोई और नहीं मासूम के पिता का दोस्त था। वो बच्ची को कुछ खिलाने के बहाने बाहर ले गया और सुनसान जगह जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना दिया। खून से लथपथ बच्ची जब रोते हुए घर पहुंची तो उसे देखकर घरवालों के होश उड़ गए। 

जानिए पूरा मामला 
यह पूरा मामला राजधानी के इंदिरानगर इलाके से सामने आया है। यहां पर एक पांच साल की बच्ची के साथ एक दरिंदे ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। खून से लथपथ बच्ची रोते हुए घर पहुंची। परिजनों ने बच्ची को संभाला। परिजन बच्ची को साथ लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने फौरन बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। मां की तहरीर पर आरोपी सुनील के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

बच्ची के पिता का दोस्त है आरोपी 
बताया जा रहा है कि आरोपी सुनील बच्ची के पिता का दोस्त है और दोनों साथ में शटरिंग का काम करते हैं। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे के आसपास आरोपी सुनील बच्ची के घर पहुंचा। उसने बच्ची के पिता के साथ बैठकर उसने शराब पी। इसके बाद वह बच्ची को खिलाने के बहाने से साथ ले गया। दरिंदा बच्ची को घर से कुछ दूर सुनसान जगह पर ले गया और वहां पर उसके साथ रेप कर दिया। इसके बाद फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सात घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static