बेरहम पिता...डेढ़ साल की मासूम बेटी को घुमाने के बहाने ले गया, फिर उसके साथ किया ये शर्मनाक कांड
punjabkesari.in Thursday, Nov 20, 2025 - 02:38 PM (IST)
जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने है। यहां पर एक पिता ने अपनी डेढ़ साल की मासूम बेटी के साथ ऐसा शर्मनाक कांड कर दिया, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। ये बेरहम पिता अपनी मासूम बेटी की जान का दुश्मन बन गया। जिसके चलते वो बेटी को लेकर घर से निकला और मौका पाकर उसे गोतमी नदी में फेंक दिया।
जानिए क्यों ली मासूम की जान
जानकारी के मुताबिक, केराकत का रहने वाला अशोक विश्वकर्मा को भगवान ने 3 बेटियों का पिता बनाया था। लेकिन, उसके मन में तो सिर्फ बेटे को पाने की चाहत थी। वो बेटियों के जन्म से खुश नहीं था। वो सिर्फ बेटे की चाहत रखता था, इसी चाहत ने उसे कातिल बना दिया और उसने मासूम बच्ची की जान ले ली।
बच्ची को घुमाने के बहाने ले गया आरोपी पिता
सूत्रों के अनुसार, बुधवार को अशोक अपनी डेढ़ साल की बेटी रुतबी को लेकर सुबह साइकिल से घर से निकला। उसने अपनी पत्नी से कहा कि वो उसे घुमाने लेकर जा रहा है। मगर वह 2 किलोमीटर दूर पंप कैनाल के पास आ गया। इस दौरान उसने बेटी को गोमती नदी में फेंक दिया। इस दौरान नदी के दूसरी पार कुछ मल्लाहों ने सब कुछ देख लिया। उन्होंने मासूम को बचाने के लिए नदीं में छलांग लगाई, लेकिन वो बचा नहीं सके।
मासूम की मां ने दर्ज कराया केस
अशोक की पत्नी संजू ने पुलिस ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की। उसने बताया कि जब से तीसरी बेटी पैदा हुई थी, तभी से अशोक घर में विवाद करता था। वह बेटा चाहता था, मगर बेटी हो गई। इसलिए वह नाराज रहता था। बता दें की अशोक की बड़ी बेटी 18 साल, दूसरी बेटी 13 साल की है। डेढ़ साल की बेटी को उसने नदी में फेंककर उसकी जान ले ली। बताया कि 10 महीने पहले भी अशोक ने इस बच्ची को मारने की कोशिश की थी। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कई गोताखोरों को बच्ची की तलाश के लिए लगाया है।

