आग में झुलस रहे बेटे को बचाने दौड़ी बेबस मां, खुद आग में कूद पड़ी; Ahmedabad Plane Crash की सबसे दर्दनाक तस्वीर, आपको हिलाकर रख देगा वीडियो

punjabkesari.in Saturday, Jun 14, 2025 - 06:07 PM (IST)

UP Desk : अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एक विमान उड़ान भरते ही क्रैश हो गया। विमान में सवार 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो गई। विमान अहमदाबाद के एक मेडिकल हॉस्टल में क्रैश हुआ। जिसके चलते हॉस्टल के छात्रों समेत कई अन्य भी मारे गए। इस हादसे ने कुल मिलाकर 265 जानें छीन लीं। इस दुर्घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। 

मां की ममता का भावुक कर देने वाला वीडियो 
अब इस घटना से जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक मां की बहादुरी और ममता का ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसने सभी की आखों को नम कर दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला जलते विमान के पास से दौड़ती नजर आती है। उसका नाम सीताबेन है। जैसे ही विमान क्रैश हुआ, सीताबेन ने अपने 15 साल के बेटे आकाश को गले से लगाया और उसे बचाने के लिए आग से दूर भागने लगीं। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना सिर्फ बेटे को बचाने की कोशिश की।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by gujaratnews_gtpl_rajkot (@gujaratnews_gtpl_rajkot)


बेटे को नहीं बचा सकीं, खुद अस्पताल में लड़ रहीं जिंदगी की जंग
दुख की बात ये है कि सीताबेन आकाश की जान नहीं बच पाईं। साथ ही वह खुद 50% तक झुलस गई हैं और अभी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही हैं। डॉक्टर उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उनके परिवार का कहना है कि उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे बेटे के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static