सऊदी अरब में रह रहे पति से बात करके फंदे पर लटक गई महिला, सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2024 - 06:11 PM (IST)

मुरादाबाद: सऊदी अरब में रह रहे पति से मोबाइल पर बात करने के बाद महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। दूल्हापुर निवासी महिला का पति सऊदी अरब में राज मिस्त्री का काम करता है। पति के काल करने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने परिजनों को फोन कर अनहोनी की आशंका जताई। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर पता चला कि महिला ने जान दे दी है। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर शव को उतरवाया। 

PunjabKesari

पति से बात होने के बाद फरजाना ने किया सुसाइड
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दूल्हापुर निवासी 30 वर्षीय फरजाना की शादी नौ वर्ष पहले उत्तराखंड के थाना जसपुर की नगर पंचायत महुआडाबरा निवासी रियासत हुसैन से हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। महिला का पति एक वर्ष पूर्व काम के लिए सऊदी अरब चला गया। फरजाना अपने तीनों बच्चों के साथ एक मकान में रहती थी। रविवार रात करीब 10 बजे फरजाना की अपने पति से फोन पर बात हो रही थी। उस दौरान तीनों बच्चे घर में सोये हुए थे। बताते हैं कि पति से बात होने के बाद फरजाना ने कमरे में छत के पंखे से दुपट्टे से लटककर जान दे दी। पति ने उसे फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। तब उसने अपने रिश्तेदार साढू जसपुर निवासी राशिद को कॉल कर अनहोनी की आशंका जताई। यह सुनकर उनके होश उड़ गए। वह तत्काल अपनी पत्नी को साथ लेकर महुआ डाबरा पहुंचे। पुलिस एवं अन्य परिजनों को सूचना देकर शव को उत्तरवाया।

PunjabKesari

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने सौंपा परिजनों को शव 
 पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। राशिद ने बताया कि मृतका उनकी पत्नी की सगी बहन थी। उन्होंने ही अपने घर से उसकी शादी की थी। रियासत एक साल पहले सऊदी अरब गया था। उसी ने ही फरजाना के फंदे से लटकने की सूचना दी। दंपती में क्या बात हुई थी उन्हे इसकी जानकारी नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static