Aaj ka Mausam: यूपी में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम, जानिए मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

punjabkesari.in Saturday, Oct 18, 2025 - 01:28 PM (IST)

Aaj ka Mausam,(यूपी का मौसम):  उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश में अगले दो हफ्तों तक मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह के लिए पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके मुताबिक प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र प्रभावी नहीं है। वहीं दिन में प्रदेश के कुछ जगहों पर तापमान बढ़ सकता है, लेकिन जबकि रात का तापमान सामान्य के करीब ही बना रहेगा।  

बारिश की कोई संभावना नहीं| Aaj ka Mausam
विभाग का कहना है कि 18 अक्टूबर से लेकर 23 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कृषि जलवायु अंचलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. इन दो हफ्तों के दौरान बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है. मालूम हो कि इस बीच 20 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा।

 विभाग की तरफ से कोई चेतावनी नहीं | Aaj ka Mausam
मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है और सतही स्तर पर हवाओं की गति परिवर्तनशील है. विभाग ने अगले दो हफ्तों के लिए किसी भी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की है।

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम | Aaj ka Mausam

वहीं, बात करें प्रदेश की राजधानी लखनऊ की तो यहां पर आज का मौसम  शुष्क रहने वाला है। सुबह के समय हल्की धुंध नजर आ सकती है। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो जाएगा। आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। फिलहाल दिल्ली से सटे यूपी के जिलों में हवा की गुणवत्ता में गिरावट देखने को मिल रही है। आज सुबह कई जिलों का एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। इन शहरों में नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ और बागपत शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Related News

static