संत प्रेमानंद का हेल्थ अपडेट, जानिए अभी कैसा है महाराज का स्वास्थ्य? उन्होंने खुद बताया...

punjabkesari.in Wednesday, Oct 08, 2025 - 03:55 PM (IST)

Sant Premanand: संत प्रेमानंद महाराज, जिन्होंने राधानाम का प्रचार-प्रसार कर देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है, उन्होंने हाल ही में अपनी रात्रिकालीन पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। इसके बाद उनके भक्त और देश के विभिन्न प्रांतों से दर्शन करने आए लोग निराश हो गए।

स्वस्थ के बारे में क्या बोले संत प्रेमानंद  
इसी बीच इंटरनेट मीडिया पर उनके बारे में गलत वीडियो और अफवाहें फैलने लगीं। कुछ वीडियो में उन्हें आईसीयू में भर्ती बताया गया तो कहीं अस्पताल में इलाज होता दिखाया गया। मंगलवार को संत प्रेमानंद ने खुद एकांतिक वार्ता में इस बात का पूरी तरह से खंडन किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और लगातार तीन दिन से जोरदार एकांतिक वार्ता कर रहे हैं।

जानिए क्या बोले महाराज 
संत प्रेमानंद ने कहा कि आजकल झूठ की बहुत ज्यादा फैल गया है। लोग सच और झूठ में फर्क करना मुश्किल समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें झूठ से बचना चाहिए और सत्य की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट पर झूठ फैलना आम बात हो गई है, इसलिए सावधानी रखनी जरूरी है।  हमें झूठ से बचना चाहिए। आज हम कह सकते हैं झूठ का बड़ा और सत्य का छोटा क्षेत्र रह गया है। हमें लगता है मोबाइल ही हमसे झूठ बुलवाता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static