सिरफिरे आशिक ने भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री को बनाया बंधक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, May 25, 2019 - 06:33 PM (IST)

सोनभद्रः सिरफिरे आशिक ने शनिवार को भोजपुरी फिल्मों की एक अभिनेत्री को दो घंटे के लिए बंधक बना लिया। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने बताया कि राबर्टसगंज कोतवाली अंतर्गत नगर के एक होटल में सुबह उस समय अफ़रातफ़री मच गई, जब भोजपुरी फ़िल्म की शूटिंग के लिए यहां आयी एक अभिनेत्री के कमरे में सिरफिरा आशिक पंकज यादव बुरी नीयत से घुस गया और अभिनेत्री को बंधक बना लिया।
PunjabKesari
इस दौरान उसने कमरे के भीतर से फायरिंग भी की। अंतत: पुलिस उसे गिरफ्तार करने में सफल रही। युवक से पिस्तौल बरामद हुई है। पाटिल ने बताया कि सिरफिरे आशिक की चलायी गोली से एक युवक घायल हो गया, जिसका इलाज ज़िला अस्पताल में चल रहा है। होटल में फ़िल्म प्रोडक्शन यूनिट के सत्तर से अस्सी लोग रुके हुए थे। अभिनेत्री रितु सिंह ने बताया कि यादव दो- तीन साल से उसका पीछा कर रहा है और उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है।
PunjabKesari
घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ पहुँचे पुलिस अधीक्षक घंटों की मशक़्क़त के बाद किसी तरह से यादव को समझा बुझाकर कमरे में तो दाख़िल हो गए लेकिन उसने पुलिस अधीक्षक पर भी गोली चला दी, जो उन्हें नहीं लगी। यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। अभिनेत्री ने बताया कि उसने मुंबई पुलिस में भी आरोपी की शिकायत कर रखी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static