देश पर कुर्बान हुआ एटा का लाल, गांव में दौड़ी शोक की लहर

punjabkesari.in Wednesday, Jun 13, 2018 - 07:21 PM (IST)

एटाः जम्मू सेक्टर में एटा का एक और वीर सपूत शहीद हो गया। अपने लाल की शहादत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर  बुरा हाल है। शहीद रजनेश कुमार दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़े थे। रजनेश को बचपन से ही देश सेवा का जज्बा कूट कूटकर भरा था।
PunjabKesari
पिता राजवीर यादव ने अपने होनहार बेटे की शादी 2012 में अलका यादव से करवाई  । 2013 में रजनेश बीएसएफ में एएसआई के पद पर भर्ती हो गए। शहीद रजनेश अपने पीछे मां-बाप 2 भाई, बहन,पत्नी व 3 वर्ष का बेटा छोड़ गए है। जम्मू में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर रजनेश कुमार थाना जैथरा के गांव सदियापुर के थे। अपने वीर सपूत के शहीद होने की खबर सुनने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि सदियापुर में शहीद का कल अंतिम संस्कार होगा। उनकी जन्म स्थली गांव में सूचना मिलते ही भारी भीड़ का तांता लग गया है। परिजनों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। उनका कहना है कि पेट्रोलिंग के दौरान उन पर पीछे से वार किया गया। इससे जवानों का मोरल डाउन हो रहा है और सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। 
PunjabKesari
सरकार को चाहिए की इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। परिजनों ने पाकिस्तान को  गीदड़ बताते हुए कहा कि पाकिस्तान पीछे से वार करता है, वहीं उन्होंने केंद्र सरकार पर निष्क्रियता का आरोप भी लगाया। परिजनों ने बताया कि 2 महीने बाद शहीद की  बहन की शादी होने वाली थी और शहीद रजनेश अवकाश लेकर घर आने वाले थे, लेकिन इससे पहले रजनेश आते उससे पहले वह शहीद हो गए। 
                         


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static