CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़के कार्यकर्ता, यूपी के सभी जिलों में शुरू किया विरोध प्रदर्शन

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2024 - 12:56 PM (IST)

लखनऊ/दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आज विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सीएम केजरीवाल के राजनीतिक कद के बढ़ने की वजह से भारतीय जनता पार्टी उन्हें फर्जी तरीके से जेल भेज रही है। उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई के माध्यम से आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल भेजने का काम कर रही है। शराब घोटाले मामले में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा पार्टी सांसद संजय सिंह और सीएम केजरीवाल को ईडी ने जेल भेजा है।

वहीं दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘‘अरविंद केजरीवाल ने स्वयं प्रवर्तन निदेशालय के नौ समन की अवहेलना की। उन्हें अब ईडी को जवाब देना होगा क्योंकि वह भ्रष्टाचार में शामिल थे और इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।'' उन्होंने कहा कि पुरानी कहावत है ‘चोर मचाए शोर' और केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का ‘शर्मनाक' प्रदर्शन इसका सटीक उदाहरण है।

सचदेवा ने कहा कि आप और इसके नेता केजरीवाल की गिरफ्तारी पर चिल्ला रहे हैं लेकिन वे सारे नैतिक आधार खो चुके हैं और दिल्ली की जनता को उन पर भरोसा नहीं रहा है। केजरीवाल को दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी ने बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया था। इस नीति को अब रद्द किया जा चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static