Crime News: विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटककर दी जान, पत्नी ने लगाया पति पर बेहद गंभीर आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Aug 01, 2023 - 05:20 PM (IST)

बरेलीः पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने अवसाद में आकर फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूछताछ में पत्नी ने मृतक पति पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रात करीब 11 बजे पति ने किया सुसाइड
मामला थाना क्षेत्र के गांव उमरसिया का है। यहां करीब 3 साल से पत्नी व दो बेटियों के साथ रह रहे, अरविंद (37) मूल रूप से थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव आलमपुर का रहने वाला था। पत्नी बबली से रविवार की रात करीब 10 बजे उसका विवाद हो गया था। जिसके बाद पत्नी बाहर टहलने निकल गई थी। रात करीब 11 बजे जब वह घर लौट कर आई तो देखा कि उसके पति रस्सी के सहारे लटक रहे थे। बबली ने घटना की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और जांच में जुट गई। मृतक के पैतृक गांव से सोमवार सुबह परिजन यहां पहुंचे। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हँगिंग आई हैं। सुसाइड नोट में अरविंद ने पत्नी बबली पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाते हुए उसी को मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस सुसाइड नोट को फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजेगी।

PunjabKesari

पत्नी ने देह व्यापार कराने का लगाया आरोप
बबली ने बताया कि वह उससे देह व्यापार करने का दबाव बनाता था, इसके लिए राजी नहीं थी। इस वजह से दोनों में आए दिन विवाद होता था। बबली के मुताबिक रविवार की रात को भी इसी वजह से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वह बाहर घूमने चली गई। करीब 6 साल पहले अरविंद की दूसरी शादी थाना बिथरी चैनपुर के गांव मेहतरपुर करोड़ निवासी बबली से हुई थी।

PunjabKesari

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगीः बलवीर सिंह प्रभारी
वहीं इस मामले में बलवीर सिंह प्रभारी निरीक्षक कैंट का कहना है कि मामले में घटना से पहले मारपीट की बात सामने आई है। मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static