घरेलू कलहः पत्नी की पिटाई के बाद युवक ने फंदे से लटककर दी जान

punjabkesari.in Sunday, Sep 10, 2023 - 04:59 PM (IST)

शाहजहांपुर(खुटार): घरेलू कलह को लेकर पति और पत्नी में शुक्रवार रात विवाद हो गया। रात में ही किसी समय कमरे में पति ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। उसके चेहरे और नाक से खून बह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

PunjabKesari

पत्नी के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी
गांव हंसपुर निवासी अनंत कुमार (35) पुणे में एक फैक्ट्री में नौकरी करता था, जबकि उसकी पत्नी रीना तीन बच्चों रागिनी, भोले, प्रिंस के साथ गांव में रहती थी। 7 सितंबर को अनंत कुमार पत्नी रीना को बगैर सूचना दिए घर आया था। इसके बाद वह बच्चों को लेकर बाजार चला गया और खरीदारी करने के बाद घर आ गया था। शुक्रवार रात अनंत बच्चों और पत्नी के साथ कमरे में सो गया। रात करीब 3 बजे पड़ोसियों को रीना के रोने की आवाज सुनाई दी। जब पड़ोसी वहां घर पहुंचे तो देखा कि अनंत का शव जमीन पर पड़ा था उसकी नाक, चेहरे और सीने पर चोट के निशान थे। शव के पास में ही खून भी पड़ा हुआ था। रीना ने बताया कि पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

PunjabKesari

पति से विवाद हुआ थाः पत्नी
ग्राम प्रधान की सूचना पर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पहुंचे और जांच की। पुलिस ने अनंत की पत्नी, उनके पिता लखीमपुर खीरी निवासी राजपाल व अन्य पारिवारिक जनों से पूछताछ की। रीना ने बताया कि बीती रात पति से विवाद हुआ था। जिसके बाद उन्होंने उसकी पिटाई कर दी थी। इसके बाद वह कमरे में जाकर सो गए थे। रात में जब उसकी आंख खुली तो देखा कि वह फंदे पर लटके हुए थे। पति को फंदे पर लटका देखा। तो उसे लगा कि शायद जिंदा है। जिस वजह से उसने फंदा काट दिया लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static