शादी समारोह में खाना खाने के बाद मासूम बच्चों समेत दर्जनभर लोगों की बिगड़ी हालत, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Sunday, Feb 24, 2019 - 01:28 PM (IST)

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शादी समारोह में खाना खाने से कई मासूम बच्चों समेत दर्जनभर लोगों की हालत बिगड़ गई। लोगों को अचानक पहले पेट में दर्द हुआ और फिर अचानक उल्टी-दस्त शुरू हो गए। जिसके बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। बीमार लोगों को तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया।

मामला सरधना इलाके के छुर गांव का है। यहां के निवासी बीर सिंह के लड़के सनी की रविवार को शादी थी। इस दौरान शादी के कार्यक्रम आयोजन था। जिसमें करीब एक हजार लोगों का खाना बना था। यहां खाना खाते ही कई मासूम बच्चों को उल्टी-व दस्त शुरू हो गए, कुछ लोगों की भी तबियत खराब होने लगी। नब्ज धीमी होने की वजह से दर्जनभर लोगों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

बच्चों को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ महेश सोम के यहां भर्ती करना पड़ा। सभी बीमार लोगों को अलग-अलग अस्पतालों भर्ती कराना पड़ा। वहीं फूड प्वॉइजनिंग की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static